
बसंत पंचमी पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया
बिलासपुर ब्यूरो
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज बिलासपुर गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पंचमी पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला एवं नगर के सैकड़ो गायत्री परिजनों ने भाग लिया। गायत्री परिवार बसंत पंचमी कार्यक्रम को गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन के रूप में मनाता है। गुरुदेव श्री श्रीराम शर्मा आचार्य ने बसंत पंचमी के अवसर पर ही गायत्री मंत्र को घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया था। आज पूरे विश्व भर में गायत्री परिवार आध्यात्मिक जन जागरण एवं सद्विचारों के प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। आज गायत्री परिवार पूरे 80 देशों में अपना कार्य कर रहा है एवं भारत में भी 15 करोड़ गायत्री परिजन गायत्री मंत्र एवं यज्ञ और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर आज गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में युवा संस्कृति मंडल का भी गठन किया गया जिसमें विद्यालयों एवं महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को इसमें जोड़ा गया। इस अवसर पर सरस्वती माता का पूजन भी किया गया एवं गायत्री परिजनों द्वारा विभिन्न तरह के संस्कार जैसे नामकरण विद्यारंभ एवं अन्नप्राशन संस्कार करवाए गए। यह जानकारी
परिवेश शर्मा
जिला संयोजक
अखिल विश्व गायत्री परिवार
जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने दी