बिलासपुर में आवश्यक वस्तुओं के लदाई-उतराई कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
बिलासपुर
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बृजेंद्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भंडारों – सदर बिलासपुर, घुमारवीं तथा श्री नैना देवी जी में आवश्यक वस्तुओं के लदाई व उतराई कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं वर्ष 2025-26 से वर्ष 2026-27 (दो वर्षों) के लिए होंगी।
उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से https://hptenders.gov.in पोर्टल पर संचालित की जाएगी। इच्छुक निविदाकर्ता इस पोर्टल के माध्यम से अपनी निविदा अपलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल , सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाएं 22 अप्रैल, प्रातः 11बजे उपायुक्त बिलासपुर के कार्यालय (या उनके द्वारा निर्धारित अन्य स्थान) पर खोली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त निविदाएं ही स्वीकार की जाएंगी। ऑफलाइन या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त निविदाएं अस्वीकृत कर दी जाएंगी। निविदा खोलने की प्रक्रिया में इच्छुक निविदाकर्ता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी एवं निविदा दस्तावेज प्राप्त करने हेतु आधिकारिक पोर्टल https://hptenders.gov.in पर जाएं।