कर्ण चंदेल के निधन पर जताया शोक…. !!!
बिलासपुर
(व्यासपुर) रक्तदाता समिति के पूर्व अध्यक्ष, हज़ारों रक्तदाताओं के प्रेरणास्रोत, स्वयं खुद एक बड़े रक्तदाता, पत्रकारिता से जुड़ाव, खेलों में विशेष रुचि, समाजसेवा की भावना के अग्रिणी दूत कर्ण चंदेल जी के आकस्मिक निधन पर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मति अंजना धीमान, प्रदीप सिंह चंदेल, हेम राज ठाकुर सुकुमार सिंह चंदेल व अन्य कांग्रेसजनों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। कर्ण चंदेल बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार व इतिहासकार कुलदीप चंदेल जी के सपुत्र थे। सभी कांग्रेसजनों कुलदीप चंदेल के शोक संतृप्त परिवार प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की है।