जितेंद्र चंदेल ने केंद्र सरकार के वेतन बजट को लेकर सवाल उठाए
बिलासपुर ब्यूरो
हिुमडा बोर्ड ऑफ डायरेक्ट एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र चंदेल ने केंद्र सरकार के वेतन बजट को लेकर सवाल उठाए हैं। जितेंद्र चंदेल ने आरोप लगाए हैं कि एक ओर जहां पर भाजपा नेता प्रदेश सरकार के कर्मियों के वेतन और बजट को लेकर सवाल उठाते हैं। लेकिन केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली को नहीं देख रहे हैं। जितेंद्र चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी अपने कई कर्मियों को इस माह देरी से वेतन की अदायगी की गई है। खासकर एम्स बिलासपुर के कर्मियों को इस बार पांच तारीख को वेतन दिया गया है। जबकि इन कर्मियों को पहली तारीख को वेतन मिल जाता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। लगातार समय पर वेतन की अदायगी की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने के बजाये पहले केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता भलिभांति जानती है कि सच्चाई क्या है। उन्होंने कहा कि बिना केंद्र के सहयोग से भी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू की अगवाई में बेहतर कार्य कर रही है। लगातार आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अनदेखी के चलते प्रदेश सरकार को कुछ वित्तिया परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लेकिन फिर भी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केंद्र की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दें। साथ ही केंद्र में अपने नेताओं को प्रदेश सरकार का सहयोग करने पर ध्यान केंद्रिंत करने का सुझाव दें।