युवती के साथ जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा दुराचार
बिलासपुर ब्यूरो
जिला के एक गांव में एक युवती के साथ एक जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा दुराचार किया गया। यह घटना गत 21 फरवरी को घटित हुई है। महिला पुलिस थाना बिलासपुर ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी दादी के साथ महिला पुलिस थाना को दी शिकायत में कहा है कि वह गत 21 फरवरी को घर पर अकेली थी। दिन को करीब 11 बजे उसके घर पर उसी के गांव का एक व्यक्ति आया और उसे आंगन से पकड़कर जबरदस्ती कमरे में ले गया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पड़ोसी जब वहां पर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता डी.एस.पी. बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थाना पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।