
प्रदेश में नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस विशेष अभियान चलाएगी छतर सिंह
आज जिला बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह का बिलासपुर पहुंचने पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राणा की अगुवाई में सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए गर्म जोशी से स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद किया साथ ही में उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास और जन कल्याण की नीतियों और योजनाओं को घर घर पहुंचने की अपील सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की साथ में संगठन की मजबूती के लिए जिला बिलासपुर की युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारीओं के साथ विशेष वार्तालाप भी किया ।उन्होंने कहां की वर्तमान में प्रदेश में नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस विशेष अभियान चलाएगी और नशा माफिया को पकड़वाने में पुलिस और कानून की मदद करेगी इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलासपुर बंबर ठाकुर , पूर्व प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर जी , प्रदेश युवा साथियों उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अनु मराठा , साक्षी शर्म